HEADLINES


More

जज से डकैतों ने मांगी 500 करोड़ रुपये की फिरौती

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 4 September 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 रीवा:

मध्यप्रदेश के रीवा से एक हैरान करने वाला सामने आया है. यहां एक जज से डकैतों ने 500 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है. फिरौती मांगने के लिए जज के पास बकायदा एक पत्र लिखकर भेजा गया है. फिरौती की रकम ना देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई है. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार धमकी भरा खत रीवा में त्योंथर अदालत में पदस्थ प्रथम सिविल जज मोहिनी भदौरिया को भेजा गया है. खत भेजने वाले ने खुद को कुख्यात डकैत सरगना हनुमान गिरोह का सदस्य बताया है.

यह धमकी भरा खत उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से स्पीड पोस्ट के जरिये भेजा गया था. खत में खौफनाक चेतावनी लिखी गई है. लिखा गया है कि जिंदा रहना है तो पैसे देने होंगे. साथ ही आदेश दिया गया कि रकम 1 सितंबर की शाम 7:45 बजे उत्तर प्रदेश के बड़गढ़ जंगल में पहुंचाई जाए, वरना गंभीर अंजाम भुगतने होंगे.

धमकी भरे ख़त के मिलते ही जज भदौरिया ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने फौरन विशेष जांच दल गठित किया और टीम को उत्तर प्रदेश भेजा. एसपी सिंह ने NDTV से कहा कि माननीय जज को रजिस्टर्ड डाक से धमकी और 5 अरब की मांग वाला पत्र मिला है. पत्र के आधार पर टीम बनाई गई है, एक टीम यूपी भी भेजी गई है. एक संदिग्ध की पहचान हो चुकी है और जल्द सफलता की उम्मीद है. 


No comments :

Leave a Reply