HEADLINES


More

भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने यमुना के तटीय इलाकों का किया दौरा

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 3 September 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 03 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि किसी भी आपदा से निपटने के लिए हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरी तरह से तैयार है। जिला प्रशासन और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता उपलब्ध करने के लिए तत्पर हैं । यमुना के साथ लगे गांवों और कॉलोनियों में जल स्तर की लगातार निगरानी की जा रही है । यमुना के तटीय क्षेत्रों की बस्तियों में सतर्कता बरती जा रही है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की व्यवस्था की गई है। श्री पंकज रामपाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चिरसीमंझवाली, मौजाबाद, बेला घु


ड़ासनचांदपुरकबूलपुरकबूलपुर पट्टी आदि क्षेत्रों का दौरा कर हालात का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं और हालातों की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआजिला सचिव गिर्राज त्यागीभाजपा मंडल अध्यक्षतिगांव कृष्ण भाटी पहलवानसरपंच एसोसिएशन के प्रधान सूरजपाल भूरारमेश सरपंच (मंझावली), प्रवीण भारद्वाज मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, युधिष्ठिर शर्मा, टीपू शर्मामंडल सचिव सरिता गुप्ताप्रवीण कुमार, सूरज, मनीषा, विनय भाटी व स्थानीय निवासी भी उपस्थित रहे ।

श्री पंकज रामपाल ने स्पष्ट किया कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। राज्य सरकार और प्रशासन भारी बारिश से उत्पन्न होने वाली किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। जान माल के नुकसान को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है कि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में शासन प्रसाशन के साथ मिलकर आम जन की सहायता करें। मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की छोटी छोटी टीमें बनाई गई हैं जो हर स्तर पर क्षेत्रवासियों की सहायता करने और लोगों के जान-माल की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं । श्री रामपाल ने लोगों से अपील की कि वे पैनिक न करेंप्रतिकूल मौसम के दौरान सतर्क रहें और यमुना के तटीय क्षेत्र में जाने से बचें।

No comments :

Leave a Reply