//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप वासी सुभाष कालोनी बल्लभगढ ने थाना सैंट्रल में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 13 जुलाई 2025 को उसने अपनी मोटरसाईकिल सेक्टर 12 स्थित मॉल की पार्किंग में खडी की थी। जिसे कोई नामपता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस संबंध में थाना सैंट्रल में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सैंट्रल की टीम ने सोपाली(28) वासी भगत सिंह कॉलोनी बल्लभगढ़ फरीदाबाद को सेक्टर 77 एरिया से मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :