HEADLINES


More

गांव अटाली में सैकड़ों किसानों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 2 September 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। आम आदमी पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए सैकड़ों किसान पार्टी में शामिल हुए। गांव अटाली में आम आदमी पार्टी किसान सैल के जिलाध्यक्ष डा.सुरेश चौधरी के संयोजन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश के संगठन मंत्री पं. राजेंद्र शर्मा ने की, जबकि इस मौके पर मुख्य रुप से


महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष नीतू मान, जिला उपाध्यक्ष नीरू धनखड़, ब्लाक अध्यक्ष नौबत सिंह आदि मौजूद रहे। संगठन मंत्री पं. राजेंद्र शर्मा ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए प्रहलाद सरपंच, राजेश कुमार चेयरमैन, रिसाल कालीरमन, एडवोकेट राज कुमार, प्रशांत, सुरेश कालीरमन, बिजेंद्र कालीरमन, सतीश कालीरमन, श्रीमती कमला देवी, रामबीर सरपंच, जयप्रकाश फौजी, नवजोत, नीतू धनखड़, नितेश, गणेश आदि सभी किसान भाईयों का पार्टी का पटका पहनाते हुए स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि उन्हें यहां पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए पं. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी समाज के छत्तीस वर्गाे की पार्टी है और यह देश की पहली ऐसी पार्टी है, जिसने जो वायदे किए, उनको पूरा भी किया। दिल्ली में दस सालों तक सत्ता में रहते हुए पार्टी ने आम आदमी से जुड़े शिक्षा व चिकित्सा जैसी जरूरी बुनियादी सुविधाओं को सरल और सुविधाजनक बनाया, जबकि भाजपा-कांग्रेस ने केवल जनता को वोट बैंक के रुप में इस्तेमाल किया है, लेकिन आम आदमी पार्टी लोगों के हकों की बात करती है। इस मौके पर महिला प्रदेश उपाध्यक्ष नीतू मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी का कुनबा हरियाणा सहित फरीदाबाद में निरंतर बढ़ रहा है और संगठन में मजबूत और कर्मठ कार्यकर्ताओं को समायोजित किया जाएगा। उन्होंने पार्टी में शामिल लोगों से आह्वान किया कि वह आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें ताकि आने वाले समय में देश-प्रदेश में केवल आम आदमी पार्टी की ही सरकार बने।

No comments :

Leave a Reply