//# Adsense Code Here #//
बल्लभगढ़ 2 सितंबर - कल हुई मूसलाधार बारिश से फरीदाबाद का जन -जीवन पूर्ण रूप से प्रभावित हुआ । यह आरोप समाजसेवी एवं आर डब्ल्यू ए प्रोग्रेसिव के महासचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने लगाये । उन्होंने बताया कि
राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन बल्लभगढ़ और रोडवेज बस स्टेशन बलभगढ में पानी लबा - लब भरा हुआ है। जिसके वजह से दैनिक यात्रियों को आने -
जाने में कल रात से ही भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि कल दोपहर से शुरू हुई बारिश रात भर जारी रही। यहां पुलिस चौकी के सामने जल भराव अधिक है। जबकि सड़क के साथ-साथ नाला बनाया हुआ है। इन नालों की इनके निर्माण से लेकर अब तक सफाई नहीं हुई। यहां से दिल्ली की ओर से आने वाली बसें जो आगरा - मथुरा - वृंदावन -ग्वालियर आदि स्थानों के लिए रवाना होती है। उनको पानी में जाना पड़ता है। जीटी रोड से मेट्रो स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क में बहुत बड़ा गड्ढा बना हुआ। वाहन चालकों और दैनिक यात्रियों के लिए इस गढ्ढे का अनुमान लगाना भी संभव नहीं है। कमोवेश ऐसे ही हालत रोडवेज बस स्टैंड से मेट्रो स्टेशन की तरफ आने वाली सड़क का है। जल भराव की निकासी का उचित प्रबंधन न तो जिला प्रशासन करता है।ने ही रोडवेज प्रबंधन इन यात्रियों को हो रही असुविधा का कोई ख्याल रखता है। वैसे फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी का दर्जा प्राप्त है। लेकिन बरसाती पानी की निकासी के लिए कहीं पर भी पंपिंग मशीनरी नहीं लगाई गई है। फरीदाबाद विकास प्राधिकरण और नगर निगम तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने दीर्घकालीन योजनाएं नहीं बनाई। जिसकी वजह से शहर की सड़कों में पानी भरा रहता है। नालियां और गंदे नालों की सफाई कई बरसों नहीं हो रही है। वैसे इनकी सफाई के लिए प्रत्येक वर्ष टेंडर लगायें जाते और बिल भी हर साल पास कर दिए जाते हैं। ठेकेदारों को काम का भुगतान कर दिया जाता है। पानी भरने की वजह से सड़कें जर्जर हो जाती हैं। वाहन चालकों को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ता है। कई बार दुर्घटनाएं होती हैं। प्रत्येक दिन रोड में जाम लगा रहता है। इसका स्थाई समाधान निकालना चाहिए।

No comments :