HEADLINES


More

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के तिगांव ब्लॉक के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 24 September 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,तिगांव, 24 सितम्बर

 सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के तिगांव ब्लॉक के चुनाव सर्वसम्मति से आज पुरानी पियाऊ  परिसर में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान करतार सिंह की अध्यक्षता में तथा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री की देख रेख में देवी सिंह दूसरी बार बने प्रधान,
  सुरेन्द्र चौटाला,वरिष्ठ उपप्रधान, mcf,
सचिव-मनोज जाखड़ बिजली विभाग , कोषाध्यक्ष-मनोज बालगुहेर mcf,संगठन सचिव अरूण सीरियाmcf, प्रैस सचिव,वीरेंद्र शर्मा  (बिजली)को चुना गया ।  
 सम्मेलन में स्वास्थ्य जन स्वास्थ्य  नगर निगम बिजली विभाग इरिगेशन पीडब्ल्यूडी बी एंड आर सहित अन्य सरकारी अर्ध सरकारी निगम बोर्ड के कर्मचारी संगठन भी उपस्थित थे। सम्मेलन का संचालन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव युद्धवीर सिंह खत्री ने किया। खत्री ने बताया कि  ब्लॉक  बड़खल, तिगांव, बलम्बगढ़ ब्लॉक व फरीदाबाद ब्लॉक के चुनाव संपन्न करवा दिए गए हैं अब 15 अक्टूबर को जिला सम्मेलन एवं जिला त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे। सम्मेलन में अन्य के अलावा नेता सब्बीर अहमद, दलीप बहोत, हितेष शर्मा,जिला प्रधान करतार सिंह जागलान, सचिव युद्धवीर सिंह खत्री,वरिष्ठ उपप्रधान बलबीर बालगुहेर, उपप्रधान जगदीश चन्द, संगठन सचिव मुकेश बेनीवाल, बड़खल प्रधान अनूप चिंडालिया, फरीदाबाद ब्लॉक प्रधान विजय चावला,वरिष्ठ उपप्रधान कल्लूराम, उपस्थित रहे।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की प्रमुख मांग पुरानी पेंशन को लागू करने आठवे वेतन आयोग का प्रदेश में अलग गठन करने गठन होने तक ₹5000 अंतरिम राहत देने सभी विभागों में  रिक्त पड़े सफाई सीवर कर्मचारियो व ग्रुप सी ग्रुप डी के रिक्त पदों पर पक्की भर्ती करने हरियाणा कौशल रोजगार निगम सहित विभिन्न प्रकार के ठेकों, दैनिक वेतनमान पर लगे कर्मचारियो व पार्ट 2 पार्ट 1 पार्ट टाइम कर्मचारियों को 2 वर्ष कार्यकाल पूरा करने पर बिना शर्त पक्का करने की पॉलिसी बनाने की मांग को पूरा करे। शास्त्री ने कहा कि निकट भविष्य में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉकों के चुनाव संपन्न करवाने के बाद सभी जिलो के सम्मेलन आयोजित कर राज्य सम्मेलन के मंच से  आंदोलन की घोषणा करेगा । शास्त्री ने सफाई व सीवर कर्मचारियों के संयुक्त आंदोलन के तहत फरीदाबाद में 6 अक्टूबर को मनाए जाने वाली भगवान वाल्मीकि जयंती को सफल बनाने तथा 2 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के आवास पर महारैली में सभी विभागों के सफाई कर्मचारियों को शामिल करने के लिए विभागीय यूनियनों से अपने अपने विभागों में सफाई कर्मचारियों से मिलकर जनसंपर्क अभियान चलाने की भी अपील की है।   


No comments :

Leave a Reply