HEADLINES


More

बुनियादी ट्रेनिंग कैंप में युवा कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 28 September 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद में आयोजित हो रहे युवा कांग्रेस के बुनियादी ट्रेनिंग कैंप में शनिवार को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव स्तर पर काम करने के लिए जोर किया।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है। सभी को संगठन को अपने से ऊपर रख कर काम करना चाहिए। युवा कांग्रेस के ऑनलाइन एप के बारे में भी जानकारी दी गई। इसमें लोगों की जानकारी भरने के बारे में भी बताया गया। इसका इस्तेमाल कैसे करें और कैसे इसे सफल बनाया जा सकता है इसके बारे में भी बताया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेसियों को जमीन स्तर पर कैसे काम करना है बताया। सामाजिक संगठनों और पंचायत से समन्वय बिठाकर उनके साथ काम करने के बारे में कहा गया। युवा कांग्रेस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी कहा गया। कृष्णा अल्लावरु ने संगठन की मजबूती से लेकर और युवा कांग्रेस की आगे की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कैसे इसे मजबूत किया जा सकता है। आगे बढ़ाया जा सकता है, इसके लिए काम करने के लिए कहा।
इस अवसर पर हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रभारी सत्यवान गहलोत और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने भी संबोधित किया।


No comments :

Leave a Reply