//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद : फरीदाबाद के तिगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुजेड़ी में विकास कार्यों के नाम पर हुए करोड़ों रुपए के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जांच के बाद नूंह जिले के पुन्हाना में तैनात ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) पूजा शर्मा और ठेकेदार हीरालाल को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि वर्ष 2020 में कार्यवाह
क सरपंच ब्रहमपाल, ग्राम सचिव जोगेंद्र और तत्कालीन BDPO पूजा शर्मा ने आपसी मिलीभगत से बगैर प्रशासनिक मंजूरी लिए फर्जी विकास कार्य दिखाकर करीब 22 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की। इनमें से लगभग 17 करोड़ रुपये विभिन्न कंपनियों के खातों में ठेकेदार हीरालाल के माध्यम से ट्रांसफर किए गए।
जांच में यह भी सामने आया कि पूजा शर्मा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पंचायत खातों को फ्रीज होने के बावजूद अपने स्तर पर खुलवाया और रसिक बिहारी कंस्ट्रक्शन कंपनी को भुगतान किया। आरोप है कि इसके एवज में उन्होंने करीब 9 करोड़ रुपये रिश्वत के रूप में हासिल किए।

No comments :