HEADLINES


More

डॉग लवर्स और महिला सुरक्षाकर्मी के बीच फरीदाबाद में मारपीट, 3 पर केस दर्ज

Posted by : pramod goyal on : Monday, 8 September 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद  : ग्रेटर फरीदाबाद की प्रिंसेस पार्क सोसायटी में शनिवार रात डॉग लवर्स और सुरक्षाकर्मी के बीच हुआ विवाद बाद में मारपीट में बदल गया। इस घटना में महिला सुरक्षाकर्मी घायल हो गई, जिसके बाद खेड़ीपुल थाना पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़


की भीकम कॉलोनी निवासी पूनम प्रिंसेस पार्क सोसायटी में सुरक्षा गार्ड है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे वह सोसायटी के मेन गेट पर ड्यूटी पर तैनात थी। तभी सेक्टर-17 निवासी विपुल चौहान अपनी पत्नी त्रिवेणी के साथ सोसायटी के गेट पर पहुंचे। गेट पास और एंट्री की प्रक्रिया पूछे जाने पर दोनों गार्ड से कहासुनी करने लगे। इसी दौरान सोसायटी निवासी दिव्या नायक और सुनीता भी वहां आ गईं और विपुल-त्रिवेणी को जबरदस्ती अंदर ले जाने लगीं। शिकायत के अनुसार जब सुरक्षाकर्मी ने रोकने की कोशिश की तो विपुल ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और उसकी पत्नी त्रिवेणी ने गेट पर पड़े पेचकस से सुरक्षाकर्मी की जांघ में वार कर घायल कर दिया। सुरक्षाकर्मी को तुरंत सोसायटी के लोगों ने संभाला और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

वहीं दूसरी ओर, आरोपी पक्ष की महिला दिव्या नायक ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सहेली त्रिवेणी और उसके पति को किसी काम से सोसायटी बुलाया था। गार्ड ने विपुल को अंदर नहीं जाने दिया और सुरक्षाकर्मी महिलाओं ने मिलकर त्रिवेणी को बाल पकड़कर गिरा दिया और पिटाई की। उनका कहना है कि विपुल केवल पत्नी को बचाने के लिए बीच में आया था। यह विवाद यहीं नहीं रुका, बल्कि दोनों पक्षों के बीच हुई हाथापाई का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में एक सुरक्षाकर्मी महिला को बाल पकड़कर जमीन पर गिराते हुए नजर आ रही है, जबकि दूसरी ओर सुरक्षाकर्मी को भी गिराकर उस पर हमला किया गया।

No comments :

Leave a Reply