HEADLINES


More

पहली बार सुप्रीम कोर्ट में EVM में वोटों की री-काउंटिंग हुई और नतीजे बदल गए

Posted by : pramod goyal on : Friday, 15 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 पहली बार सुप्रीम कोर्ट में EVM में वोटों की री-काउंटिंग हुई और नतीजे बदल गए। मामला हरियाणा के पानीपत जिले की बुआना लाखु पंचायत का है। नवंबर 2022 में यहां सरपंच पद के चुनाव EVM से हुए। गिनती के बाद पीठासीन अधिकारी ने कुलदीप मलिक को 51 वोट से विजेता घोषित कर दिया। साढ़े 4 घंटे बाद मोहित मलिक को विजेता बताया। हालांकि बाद में हाईकोर्ट के फैसले पर कुलदीप मलिक को सरपंच घोषित किया गया।

मोहित मलिक ने 33 महीने कानूनी लड़ाई लड़ी। आखिर में EVM में दर्ज वोटों की सुप्रीम कोर्ट में री-काउंटिंग करवाई गई तो मोहित 51 वोट से विजेता बने। कोर्ट के फैसले के बाद 13 अगस्त को राज्य चुनाव आयोग ने मोहित को सरपंच बनने का नोटिफिकेशन जारी किया। 14 अगस्त को मोहित को जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा ने पद की शपथ दिलाई। 15 अगस्त को गांव में बतौर सरपंच मोहित को ध्वजारोहण का मौका मिला।


No comments :

Leave a Reply