HEADLINES


More

चुनाव में ‌BPL कार्ड बनवाए, अब काट दिए - भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 28 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीएम नायब सैनी पर मानसून सत्र के दौरान गलत जानकारी देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सेशन में मुख्यमंत्री ने जो भी जवाब दिए वो असलियत से परे हैं। उन्होंने सदन में उठाए गए मुद्दों पर जिम्मेदारी से इन सवालों का जवाब नहीं दिया है।

पूर्व सीएम ने यहां तक कर दिया कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्री तैयारी से सदन में नहीं आए थे। गलत तैयारी करने के कारण उन्होंने पूरे हाउस को गुमराह करने की कोशिश की। हमें मजबूर होकर शोर करना पड़ा। लॉ एंड ऑर्डर बड़ा मुद्दा रहा, लेकिन इस पर सरकार बचती रही। हमने जो आंकड़े पेश किए हैं वह एसपीआई की रिपोर्ट के हैं। उसमे बताया गया है कि असुरक्षित प्रदेशों में हरियाणा सबसे ऊपर है।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से वार्ता के दौरान पूर्व सीएम ने कहा, ये असली वोट चोर हैं। चुनाव के समय इन्होंने पहले बीपीएल कार्ड बनवाए, फिर जब लोगों से इसका लाभ ले लिया, फिर उन्हें कटवा भी दिए। पूर्व सीएम ने कहा, अब तक इनकी सरकार ने प्रदेश में 11 लाख के करीब बीपीएल कार्ड कटवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि एसटीएफ की रिपोर्ट है कि सबसे ज्यादा संगठित अपराध आज हरियाणा में हो रहे हैं। आज हरियाणा में लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।


No comments :

Leave a Reply