HEADLINES


More

सितंबर से महिलाओं को हरियाणा में ₹2100 महीना मिलेंगे

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 28 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में महिलाओं को 25 सितंबर से 2100 रुपए महीने मिलने शुरू हो जाएंगे। CM नायब सैनी ने गुरुवार को चंडीगढ़ में कैबिनेट की मीटिंग के बाद इसकी घोषणा की। सरकार ने इसे लाडो लक्ष्मी योजना का नाम दिया है। इसके लिए सरकार पिछले बजट में 5 हजार करोड़ का फंड पहले ही मंजूर कर चुकी है।

सरकार का दावा है कि पहले चरण में करीब 20 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। खास बात यह है कि पहले से पेंशन पा रही महिलाओं को इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को इसका अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

महिलाओं को SMS भेजकर आवेदन करने को कहा जाएगा। इसके लिए एक मोबाइल एप भी लॉन्च किया जाएगा। सरकार ने कहा है कि 6 से 7 दिन में इसके लिए गजट नोटिफिकेशन हो जाएगा। भाजपा 2024 में हुए चुनाव के बाद करीब 10वें महीने इस योजना को लॉन्च कर रही है।

बता दें कि पड़ोसी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश महिलाओं को 1500 रुपए महीने की घोषणा हुई थी लेकिन यह अभी ट्राइबल महिलाओं तक सीमित है।

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी 2022 के चुनाव में 1100 रुपए देने का वादा किया था लेकिन साढ़े 3 साल बीतने के बावजूद अभी तक यह स्कीम शुरू नहीं हुई।

दिल्ली में भाजपा ने 2500 रुपए महिला सम्मान निधि की घोषणा की है, जिसके लिए बजट स्वीकृत किया जा चुका है लेकिन अभी यह मिलना शुरू नहीं हुआ है।


No comments :

Leave a Reply