HEADLINES


More

फरीदाबाद में दिल्ली- मुंबई- एक्सप्रेसवे पर दो व्यापारियों से पिस्टल के बल पर लूट

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 27 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में दिल्ली- मुंबई- एक्सप्रेसवे पर तमिलनाडु के दो व्यापारियों से कैश और सोने के जेवर पिस्टल के बल पर लूट लिए। दोनों ही जनरेटर बेचने व खरीदने का व्यापार करते हैं। सेक्टर 58 थान पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-58 थाना पुलिस को दी शिकायत में तमिलनाडु के गांव इसियानहंगल के रहने वाले प्रभु ने बताया कि वह जनरेटर बेचने व खरीदने के काम करते हैं। फेसबुक पर एक जनरेटर का ऐड देखा था। वहीं से मुझे एक नंबर मिला, जिस पर मैंने चैट करना शुरू किया।

जिसके बाद मैंने दिए गए नंबर पर कॉल करके 125 केवीए के जनरेटर का सौदा 6 लाख रूपए में फिक्स कर दिया। सौदा तय करने के बाद मैंने अपने साथी विनोद निवासी अन्ना नगर मूलपलायम रेलवे कॉलोनी जिला इरोड के लिए फ्लाइट की टिकट बुक कर दी ।

उन्होंने कहा कि 25 अगस्त को हम दोनों करीब 12 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वो टर्मिनल-3 से मेट्रो द्वारा नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पहुंच गए। वहां से हमने मेट्रो ली और करीब 4 बजे राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन बल्लभगढ़ पहुंचे।

जिसके बाद हमने अपने पास मौजूद नंबर पर कॉल किया। जिस पर बोला गया कि नीचे रोड पर HR-96 5796 नंबर की हुंडई वेन्यू कार खड़ी है। जब हम कार में बैठे तो दो लोग पहले से ही उसमें अंदर बैठे हुए थे।

प्रभु ने कहा कि कार में बैठे दोनों लोग उनको जनरेटर दिखाने के लिए दिल्ली- मुंबई- एक्सप्रेसवे पर ले गए। जहां पर कैली बाइपास पर दो अन्य लोग कार में आकर बैठ गए। एक शख्स ने पिस्टल लगाकर प्रभु से 3 हजार और विनोद के पास रखे 5 हजार रूपए लूट लिए।

जिसके बाद प्रभु का मोबाइल लेकर उ


ससे 7900 रूपए निकला लिए ,इतना ही नहीं आरोपियों ने प्रभु के क्रेडिट कार्ड से 66 हजार 893 रूपए ट्रांसफर कर लिए। आरोप है कि लुटेरों ने विनोद की उंगली से सोने की अंगूठी (वजन 6 ग्राम) और गले से चेन (वजन 16 ग्राम) भी उतार ली। जिसके बाद लुटेरे उनको जान से मारने की धमकी देकर उनको एक्सप्रेसवे पर छोड़ फरार हो गए।

घटना के बाद उन्होंने जैसे तैसे पुलिस को संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments :

Leave a Reply