//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में बारिश के चलते टूटे तार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के काशीपुर की रहने वाली दीपा (37) सेक्टर 21 ए में अपने पति सुरेश के साथ किराए पर रहती थी। दीपा घरों में काम साफ-सफाई का काम करती थी। शनिवार को घरों का काम खत्म करके वापस घर जा रही थी। लेकिन जब वह एंजल पब्लिक स्कूल के पास पहुंची, तो गली के खंभे पर लटके बिजली के तार में दीपा का हाथ टच हो गया और उसको करंट लग गया।

No comments :