कांग्रेस ने फरीदाबाद जिले की कमान कुमारी सैलजा खेमे से जुड़े बलजीत कौशिक को सौंपी है। बलजीत एक मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि से आते हैं। उनके बड़े भाई आनंद कौशिक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में 2009 से 2014 तक फरीदाबाद से विधायक रहे हैं।
बलजीत कौशिक की नियुक्ति में गांधी परिवार से उनके परिवार की नजदीकी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हें कई बार अपने भाई आनंद कौशिक के साथ सोनिया गांधी से मुलाकात करते देखा गया है। वे प्रदेश कांग्रेस में महासचिव के पद पर रह चुके हैं और रोहतक के आब्जर्वर भी रहे हैं। नगर निगम चुनावों में भी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई थीं।
बलजीत कौशिक कांग्रेस में प्रदेश में काम कर चुके है। हरियाणा में संगठन विस्तार से पहले उनको रोहतक का आब्जर्वर बनाया गया था। नगर निगम चुनाव के दौरान भी कांग्रेस के लिस्ट में जिम्मेदारी दी गई थी। प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी में वह महासचिव के पद पर भी रह चुके है।
कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष के सामने गुटबाजी को संभालना सबसे बड़ी चुनौती होगी। हरियाणा की तरह फरीदाबाद में भी कांग्रेस दो गुटों में बंटी हुई है। ऐसे में संगठन को आगे बढ़ाने में बड़ी चुनौती का सामना बलजीत कौशिक को करना पडेगा। उनके बड़े भाई आनंद कौशिक खराब स्वास्थ्य के कारण घर से बहार नही निकल पाते है। इसलिए संगठन में अकेले ही उनको सब संभालना होगा।

No comments :