HEADLINES


More

हिसार के ग्रामीण जिला अध्यक्ष का बदला नाम

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 13 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

आखिरकार हरियाणा में 11 साल बाद कांग्रेस के 32 जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए गए। कांग्रेस हाईकमान ने बीती देर रात हरियाणा में अपने जिलाध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। हाईकमान की ओर से पत्र जारी किया है। यह पत्र अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किया गया है। जिसमें में कुल 32 नाम हैं। वहीं अब कांग्रेस जिला


अध्यक्षों की लिस्ट में फेरबदल किया गय़ा है। अब हिसार के ग्रामीण जिला अध्यक्ष के बृज लाल खोवाल के नाम की जगह बृज लाल (बहबलपुर) को बनाया गया है। इसकी जानकारी AICC के प्रभारी हरिप्रसाद वीके ने दी है। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति के संबंध में जारी की गई लिस्ट में हिसार के ग्रामीण जिला अध्यक्ष के नाम में त्रुटि पाई गई थी। जिस कारण अब नाम बदल दिया गया है। अब हिसार ग्रामीण के जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी बृज लाल (बहबलपुर) को दी गई है।  

No comments :

Leave a Reply