HEADLINES


More

जे. सी. बोस विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 13 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 13 अगस्त 2025 - जे. सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के डीन स्टूडेंट वेलफेयर के अंतर्गत एनएसएस विंग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य "तिरंगा यात्रा" का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल एक यात्रा थी, बल्कि देशभक्ति की भावना को जागृत करने और शहीदों की स्मृति को सम्मान देने का एक अवसर


भी रहा।

"तिरंगा यात्रा" का शुभारंभ सी.वी. रमन भवन से हुआ, जहां छात्रों ने कंधे से कंधा मिलाकर तिरंगे के प्रति अपने सम्मान और प्रेम का प्रदर्शन किया। 'देश की शान तिरंगा' और 'भारत माता की जय' के नारों के साथ छात्रों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा विश्वविद्यालय परिसर को गुंजायमान करते हुए कुलगुरु  कार्यालय के सामने सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर सुशील कुमार तोमर ने अपने सम्बोधन में तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "तिरंगे का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय नागरिक का मौलिक कर्तव्य है।" उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे देश की सेवा के लिए समर्पित रहें और 'हर घर तिरंगा' अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें।
इस आयोजन ने छात्रों में देशभक्ति की भावना को और सुदृढ़ किया तथा यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण का प्रतीक है। कार्यक्रम में डीन (इंस्टीटूशन्स) प्रो. मुनीष वशिष्ठ, प्रोक्टर प्रो. वासुदेव मल्होत्रा, प्रो. अरविंद गुप्ता, प्रो. पवन सिंह, डॉ. आत्माराम, डॉ. ओपी मिश्रा, डॉ. महेश चंद्र, डॉ. अखिलेश सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

No comments :

Leave a Reply