HEADLINES


More

चोरी के आभुषण खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार, 2,00,000/-रू बरामद

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 13 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:- फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोर व चोरी का सामान खरीदने वाले अपराधियों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने चोरी के आभुषण खरीदने के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रियांशु वासी एन.आई.टी फरीदाबाद की शिकायत पर थाना सारन में चोरी की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। जिसमे आरोप लगाया गया था कि 21 से 23 जून के बीच वह अपने निजी काम से परिवार के साथ लुधियाना गया हुआ था तो इसी बीच कोई नामालूम उसके घर से आभुषण, चांदी के बरतन व नगदी चोरी करके ले गया। 

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए वेद प्रकाश (57) वासी जीवन नगर गौच्छी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि वेद प्रकाश की सुनार की दुकान है और इसने चोरी के आभुषण खरीदे थे। जिसको उसने दुसरे आभुषणों मे तब्दील कर बेच दिया था। आरोपी से बेचे गये आभुषणों से प्राप्त रूपयों में से 2 लाख रूपये बरामद किये है। आरोपी पर पहले भी चोरी के आभुषण खरीदने के दो मामले दर्ज है। मामले में दो किशोर सहित कुल चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके है।


No comments :

Leave a Reply