HEADLINES


More

फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग सेल द्वारा "ट्रांसपोर्ट एरिया सिकरी" में नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 14 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:- पुलिस आयुक्त सतेन्द्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्दश में सामुदायिक पुलिसिंग सेल द्वारा "ट्रांसपोर्ट एरिया सिकरी" में  नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया| इस अभियान के तहत नशे के बचाव के बारे में विभिन्न ड्राइवरो को समझाया गया तथा नवजवानों को खेल के प्रति जागरूक किया गया व साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक किया गया| साइबर फ्रॉड होने के बाद 1930 नंबर के बारे में बतलाया गया व यातायात के नियमों के बारे में अवगत कराया गया और पुलिस डायल 112 के बारे में जानकारी दी गई है| 


सत्र के समापन पर ड्राइवरो और नौजवानों को  को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई| इसी के साथ हर घर तिरंगा के बारे में प्रेरित किया| 

इस अभियान के तहत लगभग 400 ड्राइवर व नौजवानों को जागरूक किया गया| इसके पश्चात नशा मुक्ति टीम ने इलाका सीकरी में डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य किया तथा नशे से पीड़ित व्यक्तियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी|


No comments :

Leave a Reply