HEADLINES


More

फरीदाबाद पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त राजेश कुमार व उप निरीक्षक यशपाल सिंह, पुलिस प्रवक्ता को उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला *“पुलिस पदक”

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 14 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद: स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर भारत सरकार द्वारा घोषित सम्मान सूची में फरीदाबाद पुलिस के 2 पुलिस अधिकारियों को "*उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक*" (*Police Medal for Meritorious Service*) प्रदान किया है। सहायक पुलिस आयुक्त राजेश कुमार व पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक यशपाल सिंह को पुलिस पदक के लिए सम्मानित किया गया है। 


पुलिस अधिकारियों ने अपनी सेवा के दौरान अनुकरणीय कर्तव्यपरायणता, ईमानदारी तथा उल्लेखनीय कार्यों से पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। अपराध नियंत्रण, जनता से समन्वय और कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनका योगदान सराहनीय रहा है।

पुलिस अधिकारियों की इस उपलब्धि पर फरीदाबाद पुलिस को गर्व है। पुलिस आयुक्त फरीदाबाद ने सहायक पुलिस आयुक्त राजेश कुमार व उप निरीक्षक यशपाल सिंह, पुलिस प्रवक्ता को हार्दिक बधाई दी है।

No comments :

Leave a Reply