HEADLINES


More

हर घर तिरंगा - तिरंगा यात्रा अभियान से जन मानस में देश भक्ति की भावना होगी मजबूत : मनीष यादव

Posted by : pramod goyal on : Friday, 8 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 8 अगस्त । हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा अभियान के प्रदेश सह संयोजक मनीष यादव ने पूरे भाव और ऊर्जा के साथ कहा कि "यह अभियान भारत माता के उन सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का प्रयास है जिन्होंने आजादी से पहले और आजादी के बाद भी अपने प्राणों की आहुति दी। तिरंगे का सम्मान हमारी पहचान है — जब देश की सीमा के पार हमारी कोई पहचान होती हैतो वह 'भारतऔर 'तिरंगाहोती है। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं,  हमारी पहचानहमारा सम्मान है। फरीदाबाद में हमें ऐसा माहौल बनाना है कि जिले का कोई भी कोना तिरंगे की छाया से अछूता न रहे। यह तिरंगा उन शहीदों के लहू से सींचा गया है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दियाहमें गर्व से तिरंगे


झंडे को अपने घरों पर फहराना है। जो लोग सीमा पर खड़े होकर देश की रक्षा कर रहे हैंउन्होंने स्वयं को तिरंगे में लपेट लिया। आज हमारा कर्तव्य है कि हम उनका सम्मान करें और जन-जन तक उनके बलिदान का संदेश लेकर जाएं।”

 

देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचानेराष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले वीर सपूतों को नमन करनेऔर तिरंगे के सम्मान में जनभागीदारी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा "हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा" अभियान के अंतर्गत एक विशाल जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन फरीदाबाद में किया गया। कार्यशाला में प्रदेश हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा अभियान के सह संयोजक मनीष यादव ने विस्तृत जानकारी दी । फरीदाबाद और फरीदाबाद महानगर जिले की संयुक्त कार्यशाला में प्रमुख रूप से फरीदाबाद भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपालफरीदाबाद  महानगर अध्यक्ष सोहनपाल सिंहजिला महामंत्री प्रवीण गर्गशोभित अरोड़ाअनुराग गर्ग, "हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा" जिला संयोजक मुकेश शर्मा, सह संयोजक तरनजीत सिंह, मनीष छोंकर, कृष्ण कुमार शर्मा, फरीदाबाद महानगर जिले के इस अभियान के जिला सह संयोजक सुनीता बघेल, झम्मनलाल शर्मा, लाज़र रंजीत सेन समेत सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्तापदाधिकारीमोर्चा जिला अध्यक्षमंडल संयोजकमंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री एवं भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला को जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल और सोहनपाल सिंह ने भी संबोधित किया।

श्री यादव ने जिला कार्यशाला में तीन मुख्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान का पहला कार्यक्रम प्रत्येक मंडल व बूथ स्तर पर वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। दूसरा कार्यक्रम भावनात्मक संकल्प के साथ तिरंगा यात्राओं का आयोजन हर विधानसभा और मंडल स्तर पर किया जायेगा जिसमें हजारों लोगों की सहभागिता हो । तीसरा कार्यक्रम हर घर तिरंगा- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से हर बार की तरह इस बार भी हर घर पर 15 अगस्त को तिरंगा लहराने का संकल्प लिया गया है।

 

श्री यादव ने कहा कि संगठन की कार्यशैली के अनुरूपइस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर संयोजक नियुक्त किए गए हैंऔर मंडल स्तर पर भी तीनों कार्यक्रम के मंडल संयोजक एवं तीन-तीन सह संयोजकों की जिम्मेदारी तय की गई, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने साथ-साथ अपने पड़ोसीसहयोगीऔर समाज के प्रत्येक वर्ग को इस अभियान से जोड़ें।

श्री यादव ने कहा कि आज भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहींबल्कि देशभक्ति की विचारधारा का जीवंत प्रतीक है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। यह कार्यशाला सिर्फ आयोजन की योजना नहीं थीबल्कि एक भावनात्मक संकल्प थी कि हम तिरंगे के सम्मान मेंदेश के शहीदों की स्मृति में और भारत माता के गौरव में पूरे मनोयोग से कार्य करेंगे। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस संकल्प के साथ मैदान में उतरेगा कि इस बार हर घर में तिरंगा लहराएगा और हर मन में राष्ट्रभक्ति का दीप जलेगा।

No comments :

Leave a Reply