//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा बॉर्डर व अपराध शाखा NIT की टीम ने 2 आरोपियों को 1 5.15 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए शाहिल वासी नेहरु कालोनी फरीदाबाद को सैक्टर-12 फरीदाबाद से 12.15 ग्राम स्मैक सहित व अपराध शाखा NIT की टीम ने आशिक वासी शर्मा चौक एस.जी.एम नगर को 3 ग्राम स्मैक सहित सेक्टर 48 एरिया से काबू किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानो में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होने आगे जानकारी देते हुए बताया की आरोपी शाहिल, एक वाणिज्यिक मात्रा में मादक पदार्थ रखने के मामले में जेल से 2/3 महिने पहले ही जमानत पर बाहर आया है। आरोपी का पिता एक NDPS के मामले में भोंडसी जेल में बंद है। मॉ मल्लो देवी भी एक NDPS के मामले में वांछित है। इसके अतिरिक्त आरोपी का भाई समीर भी NDPS के मामलो में संलिप्त रहा है जो अभी जेल से बाहर आया है। इस प्रकार आरोपी का पूरा परिवार नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त है। उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार प्रभारी अपराध शाखा बॉर्डर के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक शमशुद्धीन, सिपाही योगेश व विकास की टीम ने आरोपी शाहिल को 12.15 ग्राम स्मैक सहित सेक्टर 12 से काबू किया है आरोपी से एक स्कोर्पियो गाडी व 92,100 रुपये नगद भी बरामद हुए है।
आरोपी शाहिल को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

No comments :