HEADLINES


More

फरीदाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 13 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत हो गई। न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार देर रात करीब नो बजे हादसा हुआ, जिसकी जानकारी बुधवार को मिली है। स्टेशन से लगभग 100 मीटर पीछे फोर्थ लाइन पर युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतकों की पहचान 32 वर्षीय टेकचंद निवासी बंचारी गांव, होडल (जिला पलवल) और 20 वर्षीय निखिल निवासी रामनगर, न्यू बाटा रेलवे के पास के रूप में हुई है। दोनों युवक बाटा इंडस्ट्रीज एरिया स्थित एक निजी कंपनी में बर्नर बनाने का काम करते थे।

मंगलवार को रात लगभग 8 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद दोनों पैदल रेलवे ट्रैक के किनारे घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण उन्हें पीछे से आ रही मालगाड़ी का आभास नहीं हो सका और तेज रफ्तार ट्रेन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


No comments :

Leave a Reply