HEADLINES


More

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस - तिरंगे का महत्व बताया

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 14 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से इतिहास से अवगत करवाते हुए तिरंगे का महत्व भी बताया गया। कार्यक्रम में प्राध्यापिका दीपांजलि ने प्रमुख भूमिका निभाई। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि भारत अपनी स्वतंत्रता का अमृतकाल मना रहा है और प्रतिवर्ष 15 अगस्त को हम देशवासी स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं किसी भी देश के लिए स्वतंत्रता की वर्षगांठ प्रसन्नता और गर्व का अवसर होता है। हम 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुए थे। भारत को जो स्वतंत्रता मिली


थी उस के साथ साथ सौगात में हमें विभाजन रूपी विभीषिका का दंश भी मिला था। नए स्वतंत्र भारतीय राष्ट्र का जन्म विभाजन के हिंसक दर्द के साथ हुआ जिसने लाखों भारतीयों पर पीड़ा के स्थायी निशान छोड़े वर्ष 1947 में विभाजन के कारण मानव जाति के इतिहास में सबसे विनाशकारी विस्थापनों में से एक देखा गया। प्राचार्य और जूनियर रेडक्रॉस काउंसलर रविन्द्र मनचंदा ने कहा कि 15 अगस्त 1947 की सुबह ट्रेनों, घोड़े खच्चर और पैदल ही लोग अपनी ही मातृभूमि से विस्थापित होकर अपने अपने देश जा रहे थे। इसी बीच बंटवारे के दौरान भड़के दंगे और हिंसा में लाखों लोगों की जान चली गई। यह विचलित करनेवाली घटना ऐसी भीषण त्रासदी थी जिसमें बीस लाख से भी अधिक लोग मारे गए और डेढ़ करोड़ लोगों का पलायन हुआ था। यह विभाजन मानव इतिहास में सबसे बड़े विस्थापनों में से एक है जिससे लाखों परिवारों को अपने पैतृक गांवों एवं शहरों को छोड़ना पड़ा और शरणार्थी के रूप में एक नया जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ा। आज विद्यालय में विद्यार्थियों को इस विभीषिका के विषय में अवगत करवाते हुए प्राचार्य मनचंदा और प्राध्यापिका दीपांजलि ने कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज कविता पाठ, भाषण आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने विभाजन के दर्द, शांति और एकता के संदेश को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।

विद्यार्थियों को संदेश दिया कि इतिहास के दुखद अध्याय हमें यह सिखाते हैं कि ईर्ष्या केवल विनाश लाती है जबकि प्रेम और सौहार्द से ही राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे भेदभाव और वैमनस्य से दूर रहकर एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश की एकता और शांति को बनाए रखने में योगदान दें। घृणा और हिंसा के कारण हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की स्मृति में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाता है। प्राचार्य ने विभीषिका के बारे में विस्तार से बताने पर अपने अध्यापक साथियों का हृदयतल से आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सुंदर संयोजन के लिए सभी का विशेष कर विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

No comments :

Leave a Reply