HEADLINES


More

हरियाणा में सस्ते होंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 3 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) पर फिर से छूट मिल सकती है। उद्योग-वाणिज्य एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 40 लाख रुपए तक के वाहनों को दोबारा सब्सिडी के दायरे में लाया जाए। खासकर दोपहिया वाहनों की खरीद पर कम से कम 15 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाए, ताकि मध्यम वर्गीय लोगों को इसका फायदा मिल सके।

अगर सरकार यह स्कीम लागू कर देती है तो 2 पहिया इलेक्ट्रिक वाहन पर कम से कम 15 हजार और कार पर डेढ़ लाख से 6 लाख रुपए तक का फायदा हो सकता है। हरियाणा से सटे दिल्ली में 15 प्रतिशत की छूट मिलती है, इसलिए अधिकतर लोग दिल्ली में अपना EV रजिस्ट्रेशन करवाते हैं। जिससे हरियाणा सरकार को राजस्व का नुकसान होता है।

हरियाणा में सबसे ज्यादा EV गुरुग्राम में रजिस्टर्ड हैं। मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि EV पर सब्सिडी को दोबारा बहाल करना जरूरी है, ताकि पर्यावरण हितैषी परिवहन को बढ़ावा मिले।


No comments :

Leave a Reply