HEADLINES


More

लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता को जागरुक करेगी कांग्रेस : निशित कटारिया

Posted by : pramod goyal on : Monday, 25 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए वोट चोर- गद्दी छोड़ अभियान को लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है, जो भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आ चुके है और उन्हें पता है कि यह सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार है और गरीब, मध्यमवर्गीय परिवार इस सरकार से आज पूरी तरह से तंग आ चुके है। श्री कटारिया यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास दायमा के कार्यालय से ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान शुरु करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता तरुण तेवतिया, तिगांव से पूर्व प्रत्याशी रोहित नागर, विधान प्रताप, सागर कौशिक, परवीन भडाना, दिनेश नागर, पंकज सिंह, मोहित शर्मा, केशव यादव, यश तंवर आदि मौजूद थे। श्री कटारिया ने कहा कि यह अभियान हरियाणा समेत पूरे देश में मजबूती से चलाया जाएगा। इस कैंपेन का मुख्य उद्देश्य चुनावों में पारदर्शिता लाना और फर्जी वोटों की पहचान करना है। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट उपलब्ध कराई जा रही है और उनका बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन क्षेत्रों में फर्जी वोट डाले गए हैं या बनवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जन आंदोलन का रूप देगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता को जागरूक करेगी। बिहार चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर निशित कटारिया ने कहा कि इस कैंपेन का असर सिर्फ हरियाणा तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि देशभर के चुनावों में इसकी गूंज सुनाई देगी। उन्होंने दावा किया कि इस अभियान से विपक्ष की आवाज और मजबूत होगी और जनता को यह समझाने में मदद मिलेगी कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता कितनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि विपक्षियों ने केवल राजनीतिक लाभ उठाने के लिए ऐसे आरोप लगाए थे, जिनका कोई आधार नहीं है। कटारिया ने कहा कि कांग्रेस युवाओं की ताकत से इस कैंपेन को गांव-गांव और शहर-शहर तक ले जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में यह आंदोलन एक बड़े जनआंदोलन का रूप लेगा और लोकतंत्र में जनता का भरोसा और मजबूत होगा। इससे पूर्व यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विकास दायमा के नेतृत्व में युवाओं ने निशित कटारिया का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता तरुण तेवतिया व रोहित नागर ने संयुक्त रुप से कहा कि राहुल गांधी ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान का जो अभियान शुरु किया है, उससे भाजपा सरकार की नींद उडी हुई है और कांग्रेस पार्टी जल्द ही भाजपा की सच्चाई लोगों के समक्ष लाएगी ताकि लोगों क े समक्ष इस जनविरोधी सरकार का असली चेहरा उजागर हो सके। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास दायमा ने प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया को विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा चलाया गया यह अभियान फरीदाबाद में युवा कार्यकर्ता पूरी तत्परता से चलाएगी और भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता के समक्ष लाने के लिए घर-घर जाकर इस अभियान को सफल बनाएंगे।


No comments :

Leave a Reply