HEADLINES


More

अपहरण व हत्या के प्रयास मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 9 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:-  पुष्पेन्द्र चौरसिया वासी बिलोरा जिला संत कबीर नगर, उ.प्र. ने थाना सेक्टर-31 में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 4/5 अगस्त की रात को वह उसके दोस्त नीरज व अन्य के साथ SWIGGY INSTA MART PLOT NO.37 G DLF पर ऑर्डर ले जाने के लिये बैठे थे तभी वहां एक गाडी आकर रूकी जिसमें से चार लडके उतरे और उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जिसके बाद एक स्कूटी पर दो लडके और आये जिन्होंने आते ही नीरज पर किसी नुकिली चीज से हमला


कर दिया और आरोपिगण नीरज का अपहरण करके ले गये।



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 31 की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रियांशु, मोहित व पुनित वासी ताजपुर पहाडी बदरपुर दिल्ली को गिरफ्तार किया है। 

पूछताछ में सामने आया कि प्रियांशु व नीरज दोनों एक साथ SWIGGY INSTA MART PLOT NO.37 G DLF ही काम करते है और इनकी किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई थी। जिसकी रंजिश रखते हुए आरोपी प्रियांशु 4/5 अगस्त की रात को अपने साथियों के साथ SWIGGY INSTA MART पर आये और मारपीट की। जिसके बाद आरोपिगण नीरज को गाडी में उठा कर ले गये और उसके साथ मारपीट की और फिर उसे रास्ते में फेक कर चले गये।

आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

No comments :

Leave a Reply