फरीदाबाद के गांव बुढैना में पार्टी में घुसकर बदमाशों ने एक युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों द्वारा गोलियां चलाई गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। खेड़ी पुल थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बुढैना के रहने वाले अशोक चंदीला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनके घर में बच्चा होने की खुशी में वह अपने दोस्तों के साथ अपने प्लॉट में पार्टी कर रहा था। रात करीब 1 बजे बल्लभगढ़ के रहने वाला सचिन दो गाड़ियों में अपने पांच साथियों के आया। सचिन ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी। उसने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई की।
जिसके बाद आरोपियों ने उसके ऊपर गोलियां चलाना शुरू कर दी। इस दौरान उसने जैसे -तैसे गोलियों से अपना बचाव किया, लेकिन एक गोली उसके कान को छूकर निकल गई। जिसके बाद आरोपी उसको जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
खेड़ी पुल थाना इंचार्ज नरेश ने बताया कि अशोक की शिकायत पर गांव मच्छगर निवासी सचिन नागर, सौरभ, रोहित, बिट्टू, बंदर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

No comments :