HEADLINES


More

BJP प्रदेशाध्यक्ष बोले-बहुत सारे लोगों के समर्थन से बनी सरकार, बड़ौली का आरती राव पर पलटवार

Posted by : pramod goyal on : Monday, 4 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद पहुंचे हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के उस बयान को लेकर पलटवार किया है जिसमें आरती राव ने कहा था कि] हमने सोचा था प्रदेश में भाजपा की सरकार बने और हमने हवा चलाई, जिसके बाद भाजपा की सरकार बनी।

बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में बहुत सारे लोगों ने सोचा था, भाजपा की सरकार बने और उन्हीं की सोच और समर्थन से भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि सोचने वालों की सोच अलग हो सकती है, लेकिन भाजपा की सरकार बनाने की इच्छा रखने वालों की संख्या ज्यादा थी, इसीलिए भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी।

हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सोमवार को फरीदाबाद के सेक्टर 15 स्थित भाजपा कार्यालय अटल कमल पहुंचे। जहां पर उन्होंने आगामी 14 अगस्त को फरीदाबाद में आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल होंगे।


No comments :

Leave a Reply