//# Adsense Code Here #//
हरियाणा सरकार ने ग्रुप-D के नए कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। 2023 में भर्ती हुए और 24 दिसंबर, 2024 को पोस्टिंग पाने वाले कर्मचारियों को अब नौकरी जॉइन करने में देरी की वजह से रुकी हुई सैलरी मिल जाएगी।
सरकार ने कहा है कि जिस दिन उन्हें पुराने ऑफिस से रिलीव किया गया था, वही उनकी ज्वॉइनिंग डेट मानी जाएगी। इससे उनकी नौकरी पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। रुकी हुई सैलरी एक साथ आएगी।
इसे लेकर मानव संसाधन विभाग ने ऑर्डर जारी कर दिए हैं। 2023 में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने ग्रुप-D के 13,536 पदों के लिए नोटिफिकेशन निकाला था। इसके लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) हुआ था।

No comments :