//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में सुबह से लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। लेकिन सड़कों पर हुए जलभराव ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। नेशनल हाईवे हो या फिर सेक्टर की सड़कें सभी पर तलाब की तरह नजर आ रही हैं। इसके अलावा बस डिपो में पानी भर गया है।
फरीदाबाद में पिछले 24 घंटे में 30 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि तिगांव में 4 एमएम, बल्लभगढ़ में 22, मोहना में 2, दयालपुर में 24, बडखल में 19 , धौज 11, गौंछी में 29 एमएम बारिश हुई है।
पानी निकासी न होने से फरीदाबाद में सभी ओर जलभराव हो जाता है, जो प्रसाशन और सरकार के विकास की पोल खोल रहा है।

No comments :