HEADLINES


More

लडाई झगडे और मारपीट के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 ने पांच आरोपियो को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 27 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:- थाना SGM नगर में लेखराज वासी ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि जब वह 22 अगस्त को सैनिक कॉलोनी चौक पर खडा था। तभी वहां 12/13 लडके मोटरसाईकिल व स्कूटी पर आये उसके साथ मारपीट की और वहां से भाग गये। जिस शिकायत पर थाना SGM नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लडा

ई झगडे के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आयुष्मान व मोहित वासी पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद, ईशु व अमन वासी डबुआ कॉलोनी, व गुलशन वासी नंगला गुजरान, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आयुष्मान के दोस्त वंश के जानकार भूरा गुर्जर की शिकायतकर्ता के साथ रजिंश थी। शिकायतकर्ता को पीटने के लिए वंश ने फोन करके उन्हें बुलाया था, जिस पर आयुष्मान अपने साथियों को लेकर सैनिक कॉलोनी मोड पर गया और शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की।

आयुष्मान को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, वहीं अन्य आरोपियों को जेल भेजा गया।

No comments :

Leave a Reply