HEADLINES


More

भारत का विभाजन कांग्रेस की साजिश और गंदी राजनीति का हिस्सा : कृष्ण लाल मिड्डा

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 12 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद12 अगस्त। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं विभाजन विभीषिका कार्यक्रम आयोजन समिति प्रदेश संयोजक कृष्ण लाल मिड्डा ने कहा कि 1947 का विभाजन भारत के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी है। भारत का विभाजन कांग्रेस की एक साजिश और गंदी राजनीति का हिस्सा है। श्री मिड्डा मंगलवार को फरीदाबाद स्थित भाजपा कार्यालय “अटल कमल” में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने देश के विभाजन का जिम्मेदार कांग्रेस को बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने


स्वार्थ के लिए देश का विभाजन करवाया।

डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने हमें अपने पूर्वजों को याद करने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को फरीदाबाद में “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि एवं केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार मनोहर लाल विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विभाजन विभीषिका कार्यक्रम में सभी जिलों से कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और यह कार्यक्रम भव्य होने वाला है। इस कार्यक्रम में विभाजन के समय पाकिस्तान से आए परिवारों के लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।

श्री मिड्डा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में लाल किला की प्राचीर से घोषणा की थी कि हर साल 14 अगस्त विभाजन विभीषिका को स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों के बाद पीएम मोदी ने विभाजन के शहीदों को याद करने का काम किया है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कृष्ण लाल मिड्डा ने कहा कि देश के विभाजन में 10 लाख से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई और करोड़ों लोग बेघर हुएलेकिन कांग्रेस ने इसे भुलाने का काम किया। किसी किताब में भी विभाजन की त्रासदी का जिक्र तक नहीं है। विपक्ष की पूर्व की सरकारों ने इतनी बड़ी त्रासदी को कभी याद करने तक का काम नहीं किया।

विधानसभा उप सभापति श्री मिड्डा ने कहा कि देश आजादी का जश्न मना रहा था और दूसरी तरफ कांग्रेस ने धर्म के नाम पर देश का बंटवारा कर दिया। विभाजन के समय लोगों ने अपने परिजनों को खोयाअपने सामने अपनों का कत्ल होते हुए देखा, अपनी बहन – बेटियों की आबरू बचाने के लिए अपने ही हाथों से उन्हें जहर देने का काम किया। कांग्रेस की गलती का हर्जाना देश आज तक भुगत रहा है।

 

प्रेस वार्ता में खेल मंत्री,हरियाणा गौरव गौतमपूर्व मंत्री मनीष ग्रोवरविभाजन विभीषिका प्रदेश आयोजन समिति के सचिव जगदीश चौपड़ाराष्ट्रीय परिषद् सदस्य संदीप जोशीभाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपालफ़रीदाबाद महानगर के ज़िला अध्यक्ष सोहनपाल सिंहविधायक बल्लबगढ़ एवं पूर्व मंत्री,हरियाणा मूलचन्द शर्माविधायक धनेश अद्लक्खापूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखापूर्व विधायक दीपक मंगलाप्रवीण डागरजिला महामंत्री प्रवीण गर्गशोभित अरोड़ाअनुराग गर्ग, जिला मिडिया प्रमुख विनोद गुप्ताकार्यालय सचिव राज मदान उपस्थित रहे |

No comments :

Leave a Reply