HEADLINES


More

घर में चोरी करने के मामले में आपराध शाखा सेक्टर-85 टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 12 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद:- फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर 85 की टीम ने घर में चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कृष्ण खत्री वासी कृष्णा कालोनी गाँव भूपानी फरीदाबाद ने थाना भूपानी में दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह 4 जुलाई को अपने परिवार के साथ नेपाल गया था। 18 जुलाई को जब घर पर वापिस आकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था, चैक किया तो पाया कि नामालूम व्यक्ति घर से आभुषण, नगदी व एक मोबाईल फोन चोरी करके ले गये । जिस शिकायत पर थाना भूपानी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाही करते हुए सोनू (30) व  सुमित (20) वासी गांव भुपानी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि सोनू ने शिकायतकर्ता के घर पर पेंट का काम किया था। जब शिकायतकर्ता अपने परिवार के साथ नेपाल गया हुआ था तो वह अपने साथियों के साथ घर में घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों से चोरी किया गया एक फोन व एक नोज पिन को बरामद किया गया है।

आरोपी सोनू को जेल भेजा गया है वहीं सुमित को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


No comments :

Leave a Reply