HEADLINES


More

आरटूएफ मार्शल आर्ट एकेडमी में बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 31 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ़ :31 अगस्त, आरटूएफ मार्शल आर्ट एकेडमी में रविवार को बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एकेडमी के जनरल  सेक्रेटरी दुष्यंत सैनी,कोच दिवाकर सैनी,वंश सैनी मुख्य रूप से मौजूद थे। बेल्ट टेस्ट में यति राजपूत,धैर्य राजपूत,सोमिया, प्रियांशु धनखड़,अविनाश ने ऑरेंज बेल्ट हासिल की। वहीं अभी और अवनीश ने येल्लो बेल्ट तथा यश सैनी ने


ग्रीन बेल्ट हासिल की। जनरल सेक्रेटरी दुष्यंत सैनी ने खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा खेल की भावना के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल को और अधिक बेहतर बनाने के लिए कड़ा अभ्यास करें। खेल की बारीकियों को समझें और नियमों के अनुसार खेलें। दुष्यंत सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा खिलाडियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए खेल नीति बनाई है। हरियाणा प्रदेश की खेल नीति सर्वश्रेष्ठ है। दूसरे राज्यों के खिलाड़ी भी इस मामले में हरियाणा की सराहना करते है। हरियाणा में ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 6 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जाती है और इसके साथ-साथ नौकरी दिए जाने का भी प्रावधान है। सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे है। 

No comments :

Leave a Reply