HEADLINES


More

लिव इन पार्टनर की मां को युवक ने मारा चाकू

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 30 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में पर्वतीय कालोनी चौक में लिव इन रिलेशनशिप पार्टनर की मां को एक युवक ने मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सारण थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चाचा चौक पर रहने वाली महिला निशा ने पर्वतीय कालोनी चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि, उसकी बेटी नूरी मकेश नामक युवक के साथ पिछले कई सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। दोनों की एक बेटी भी है। कुछ दिन तक दोनों किराए के मकान में रहते थे। लेकिन पिछले एक महीने से दोनों उनके पास ऊपर वाले कमरे में रह रहे थे । आरोप है कि मुकेश आए दिन नूरी से किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करता था। उसको पीटता भी था। वह बच्ची को अपने घर ऊंचा गांव ले जाना चाहता था।


शुक्रवार को भी महेश रात को दस बजे अपने दो साथियों के साथ आया और बच्ची को ले जाने लगा। जब नूरी ने आरोपी को रोका तो उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान बीच बचाव करने के लिए नूरी की मां निशा आ गई। उसने मुकेश का हाथ पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपित ने चाकू निकालकर निशा के पेट में घोंप दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

सारण थाना पुलिस इंचार्ज समेर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

No comments :

Leave a Reply