HEADLINES


More

अब बिहार डिप्टी सीएम के भी दो वोटर-कार्ड सामने आए

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 10 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाद अब डिप्टी CM विजय सिन्हा के भी दो EPIC नंबर मिले हैं। मतदाता सूची में विजय सिन्हा का लखीसराय और पटना के बांकीपुर विधानसभा के नाम से EPIC नंबर दर्ज है।

दैनिक भास्कर ने EPIC नंबर को लेकर ECI की वेबसाइट पर रियलिटी चेक भी किया, जिसमें दो वोटर आईडी पाए गए। दोनों में एड्रेस और उम्र अलग-अलग है। नाम और पिता का नाम एक ही है, लेकिन एक वोटर आईडी में पिता का स्व. शारदा रमन सिंह लिखा गया है।

हालांकि, डिप्टी CM ने 2020 के एफिडेविट में अपनी उम्र-54 और एड्रेस- एग्जीबिशन रोड, स्थित पुष्प बिहार अपार्टमेंट के बगल में मां भवानी शारदालय, पटना बताया था। ये एड्रेस दोनों ही वोटर आईडी कार्ड पर नहीं है।

इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। तेजस्वी ने कहा- विजय कुमार सिन्हा का दो EPIC नंबर है। वो भी दो विधानसभा क्षेत्रों में, जिनमें उम्र भी अलग अलग है।'

तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने दौरान ऑफिशियल वेबसाइट पर दोनों EPIC को ऑनलाइन चेक कर दिखाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिजली चली गई। इस पर तेजस्वी ने कहा, 'ये वही मुख्यमंत्री जी का बिजली फ्री है क्या?


No comments :

Leave a Reply