HEADLINES


More

फरीदाबाद की आगमन सोसोइटी में 7 फुट लंबा अजगर मिलने से अफरा-तफरी

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 12 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के सेक्टर 70 स्थित आगमन सोसोइटी में करीब 7 फुट लंबा अजगर मिलने से अफरा-तफरी मच गई। अजगर मार्केट में एक दुकान के बाहर बैठा था। वन्य जीव विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर अजगर का रेस्क्यू किया और उसको अपने साथ ले गई।

आगमन सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड राम प्रसाद ने बताया कि रात के करीब 2 बजे का समय था। वो अपने साथी गार्ड के साथ गेट पर बैठकर डयूटी दे रहे थे। इसी दौरान उनका सुपरवाइजर आया और टार्च लेकर मार्किट की दुकानों की तरफ गया। जिसके बाद उन्होंने एक दुकान के बाहर करीब 7 फुट लंबा अजगर देखा। जिसके बाद वो भी डर गए और वन विभाग को फोन के माध्यम से सूचना दी।

सोसाइटी में अजगर मिलने की बात पचा चलने पर आस-पास से लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद वन्य जीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू किया। अजगर की लंबाई करीब 7 फुट होने के कारण तीन लोगों को उसका रेस्क्यू करना पड़ा।


No comments :

Leave a Reply