HEADLINES


More

गुरुग्राम में दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर की 6 गोलियां मारकर हत्या

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 5 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 गुरुग्राम में दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर की 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नांगलोई के रहने वाले रोहित शौकीन (40 वर्ष) के रूप में हुई है। दावा किया गया है कि रोहित हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया का फाइनेंसर था।

हालांकि, फाजिलपुरिया का कहना है कि इस मर्डर को फिलहाल मेरे एंगल से न जोड़ा जाए। रोहित शौकीन मेरा फाइनेंसर नहीं है, और मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। मैं उसे जानता भी नहीं हूं। जबकि, रोहित के परिवार का कहना है कि दीपक नांदल ने फोन कर रोहित को दिल्ली से गुरुग्राम बुलाया था। दीपक ने ही फाजिलपुरिया से रोहित की दोस्ती कराई थी।

रोहित की हत्या की जिम्मेदारी सुनील सरधानिया नाम के युवक ने ली है। एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि फाजिलपुरिया को हमारे पैसे देने पड़ेंगे। अगर नहीं दिए, तो इस लड़ाई में बहुत लोग मारे जाएंगे। आखिरी में सुनील सरधानिया, दीपक नांदल और राव इंद्रजीत यादव का नाम लिखा है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता।

इससे पहले 14 जुलाई को फाजिलपुरिया पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी सुनील सरधानिया ने ली थी। कहा गया था कि दीपक नांदल से 5 करोड़ रुपए के लेन-देन में फायरिंग की गई। बाद में फाजिलपुरिया ने कहा था कि मेरा किसी से कोई लेन-देन नहीं है। रोहित को लेकर की गई पोस्ट में 5 करोड़ का जिक्र नहीं है। सिर्फ पैसे देने की बात कही गई है।


No comments :

Leave a Reply