HEADLINES


More

हरियाणा में 37262 सिंगल सीनियर सिटीजन का सरकार रखेगी ख्याल

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 14 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा सरकार ने सिंगल सीनियर सिटीजन्स के लिए बड़ी पहल शुरू की है। सरकार ने परिवाहन पहचान पत्र (PPP) के जरिए ऐसे सीनियर सिटीजनों की पहचान की है, जो अकेले रहते हैं। प्रदेश में ऐसे सिटीजन्स की संख्या 37262 है। परिवार पहचान पत्र के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला ने बताया कि सरकार का ये महत्वपूर्ण कदम है। सीएम नायब सैनी ने इस मिशन को वृद्ध नागरिक के प्रति भावनात्मक पहुंचा अभियान दिया है। मुख्यमंत्री इस अभियान की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

खोला ने बताया कि इस अभियान के जरिए ऐसे वृद्ध जनों के यहां सरकार खुद पहुंच रही है और उन्हें पूरा सम्मान दे रही है।

परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ.सतीश खोला ने कहा, हरियाणा सरकार ने प्रदेश में एक विशेष रूप से भावनात्मक और प्राथमिक वर्ग की पहचान की है। ऐसे परिवार जिनमें केवल एक ही वृद्ध सदस्य (आयु 80 वर्ष या उससे अधिक) है और जिनकी सत्यापित वार्षिक आय ₹1,80,000 से कम है। ऐसे व्यक्ति राज्य के सबसे अधिक सामाजिक एवं शारीरिक रूप से असुरक्षित नागरिकों में शामिल हैं, जो प्रायः परिजनों या पारिवारिक सह


योग तंत्र से सक्रिय देखभाल के दायरे से बाहर रहते हैं। उनके लिए ये अभियान शुरू किया है।

हरियाणा सरकार का आदेश है कि इस संपर्क के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा और निजता का पूर्ण सम्मान किया जाए। साथ ही, उन्हें सरकार द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्थापित वरिष्ठ नागरिक गृह जैसी उपलब्ध संस्थागत देखभाल सुविधाओं के बारे में जानकारी भी दी जाए।यह विशेष रूप से स्पष्ट किया जाए कि सरकार का उद्देश्य किसी को स्थान परिवर्तन के लिए बाध्य करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि ये सुविधाएं ऐसे लोगों के लिए एक स्वैच्छिक, सूचित और सम्मानजनक विकल्प बनी रहें, जिन्हें सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सकीय सहायता या साथ की आवश्यकता हो।

No comments :

Leave a Reply