HEADLINES


More

हरियाणा के खेल मंत्री को महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी, VIDEO वायरल

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 31 July 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पलवल हलके की महिलाओं के सामने सफाई पेश कर रहे हैं। मंत्री के कार्यक्रम में पहुंची महिलाएं तीखे अंदाज में कहती हैं कि मंत्री सिर्फ अपने लोगों की गलियां ही बनवा रहे हैं। जबकि, ईश्वर नगर में एक गली कई साल से खराब हालत में है और इसमें पानी भरता है।

महिलाओं का गुस्सा भांपते हुए मंत्री उन्हें समझाते हुए कहते हैं- जब नई बहू घर में आती है तो उसे भी 6 महीने घर में दाल-चीनी ढूंढने में लग जाते हैं। मैं मानता हूं कि कुछ कच्ची चीजें हैं और हर काम को होने में टाइम लगता है।

यह वीडियो 27 जुलाई का बताया जा रहा है। उस दिन खेल मंत्री ईश्वर नगर में 1.28 करोड़ से बनने वाली गली का शिलान्यास करने पहुंचे थे। यहीं उन्हों


ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम भी सुना। इसी बीच जब आसपास की महिलाओं को मंत्री के आने की भनक लगी, तो वे इकट्‌ठी हो गई थीं।

मंत्री के आने से पहले स्थानीय पार्षद और भाजपा पदाधिकारियों ने नाराज महिलाओं को समझाने की कोशिश की। महिलाओं में इतना गुस्सा था कि वे शांत नहीं हुईं, बल्कि भाजपा पदाधिकारियों को भी खरी-खरी सुना दी। भाजपा के जिला महामंत्री जयराम प्रजापति और पार्षद मिन्नतें करते नजर आए।

No comments :

Leave a Reply