HEADLINES


More

वाहन चोर गिरफ्तार, अपराध शाखा NIT की टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 13 July 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा NIT की टीम ने एक वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कृष्ण पांचाल वासी राजीव कॉलोनी ने डबुआ थाना में दी अपनी शिकायत में बताया कि 5 जुलाई को सैनिक कॉलोनी में AC का काम करने के लिए आया था, जहाँ से नामालूम व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गया, जिस पर डबुआ थाना में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। 

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा NIT की टीम ने साहिल वासी राहुल कॉलोनी फरीदाबाद को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। 

No comments :

Leave a Reply