HEADLINES


More

नाबालिक लडकी की इंस्टाग्राम आईडी बना बदनाम करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Monday, 14 July 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:- 


थाना BPTP में एक लडकी ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी मौसी के जेठ के लडके ने उसकी सोशल मिडिया पर आईडी बनाकर बदनाम करने के लिए उसकी फोटो सोशल मिडिया पर डाल दी। जिस शिकायत पर थाना BPTP में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया की थाना BPTP की टीम ने कार्रवाई करते हुए सम्यक (24) वासी गाँव शोहपुर जिला सागर मध्यप्रदेश हाल शीतल नगर, विजय नगर जिला इन्दौर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। 

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की शिकायतकर्ता से एक शादी कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। जिसके बाद इनकी बातचीत शुरू हो गई। जब लडकी ने उससे बात करना बंद कर दी तो उसने उसके नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने के लिए उसकी फोटो सोशल मिडिया पर डाल दी। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply