//# Adsense Code Here #//
रिजर्व बैंक के पूर्व अधिकारियों ने मुंबई से आकर फरीदाबाद स्थित (एन.जी.ओ) 'द राइजिंग, तमसो मा ज्योतिर्गमया' के बच्चों के साथ समय बिताया। यह संस्था पिछले 18 वर्षों से फरीदाबाद के स्लम क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रही है।
संस्था के संस्थापक तरुण शर्मा और संस्थापक सदस्य एवं गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि आज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व अधिकारी श्री आनंद अमीन, श्री अरुण, श्री अंजन और श्री अमर मुंबई से आए और बच्चों से मिले। उन्हें एक अलग ही दुनिया का एहसास हुआ।
श्री आनंद ने संस्था से पढ़कर गई एक छात्रा रानी को अपनी बेटी ऐश्वर्या द्वारा लंदन से भेजी हुई जैकेट गिफ्ट में दी। रानी ने जैकेट पहनकर खुशी व्यक्त की और वादा किया कि वह आगे भी पढ़ाई में मेहनत करेगी।
श्री अंजन और श्री अमर ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा की और गीत के माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। श्री अरुण और श्री आनंद ने संस्था के संस्थापक तरुण शर्मा को उनके सामाजिक कार्य के लिए साधुवाद दिया।
उन्होंने संस्था के शिक्षकों और सदस्यों को भी धन्यवाद दिया गया। सभी अधिकारियों ने वादा किया कि जब भी संस्था को उनकी सहायता की आवश्यकता होगी, वे सबसे आगे रहेंगे। अंत में संस्था के अध्यक्ष तरुण शर्मा और द राइजिंग के फाउंडर मेंबर रविंद्र कुमार मनचंदा ने सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया।
No comments :