HEADLINES


More

रेडक्रॉस भवन परिसर में किया गया पौधारोपण, पर्यावरण को बचाने का दिया सन्देश

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 5 June 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद और सांसें मुहिम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में  रेडक्रॉस भवन परिसर में पौधारोपण किया गया। जिसमें फरीदाबाद के विभिन्न गणमान्य व्यक्ति/ संस्थानों ने भाग लिया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिजेंद्र सौरोतसचिव जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद उपस्थित हुएउन्होंने इस उपलक्ष्य में संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करना किसी एक व्यक्ति कि जिम्मेदारी नहीं हैइसके लिए हर व्यक्तिहर सामाजिक संगठन और सरकार को मिलकर काम करना होगा। प्रकृति को बचाना हर व्यक्ति का  कर्तव्य है।

 

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य डॉ एमपी सिंह द्वारा अपने विचार रखते हुए कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ पांच तत्वों को भी साफ़ रखना होगा। पर्यावरण संकट आज विश्व कि सबसे बड़ी चुनौती है। प्रकृति का दोहन करने वालों पर सरकार द्वारा सख्त सजा नहीं निर्धारित है। जिसके परिणाम स्वरुप प्रतिवर्ष लाखों पेड़ काट दिए जाते है और जल स्त्रोतों को नष्ट कर दिया जाता है।

 

पुरषोत्तम सैनी उप अधीक्षक जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा पौधा लगाकर पर्यावरण सरक्षण का सन्देश दिया तथा अपने विचार रखते हुए नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पेड़ लगाए और पर्यावरण संतुलन में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।

 

सांसें मुहीम के संस्थापक जसवंत पवार के द्वारा आम जन को पौधा लगाने के लिए जागरूक किया और बताया कि पेड़ लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल करना भी जरूरी है इसलिए हर व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाने चाहिए। उन्होंने बताया जैसे कि माँ बाप अपने बच्चे को बड़ा करते हैं उसी प्रकार से हमे पौधे को अपना बच्चा समझकर उसकी देखभाल करके उसको बड़ा करना चाहिए। उन्होंने यह अपील कि की हर व्यक्ति को अपने माँ बाप के नाम से तथा जन्मदिवस एवं अन्य उपलक्ष्यों पर पौधा जरूर लगाना चाहिए।

 

इस अवसर पर  रेडक्रॉस से डॉ राकेश कुमार फ़िज़ियोथेरेपिस्टप्रोजेक्ट मैनेजर सुशिल कुमारसुगमरामकिशोरकमलरामबरनयुवराज एवं अन्य रेडक्रॉस स्टाफ उपस्थित रहे |


No comments :

Leave a Reply