//# Adsense Code Here #//
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रविवार को कॉलोनी वासियों को विकास से जुड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा है कि फरीदाबाद जिले को बहुत जल्द सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर मिलने वाले हैं। इस संबंध में सभी प्रक्रिया पार्टी और संगठन स्तर पर चल रही है और इसमें कोई रुकावट नहीं है।
कैबिनेट मंत्री आज ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी पहुंचे थे, जहां उन्होंने करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि श्रीराम कॉलोनी पहले कच्ची हुआ करती थी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अब यह कॉलोनी पूरी तरह पक्की कर दी गई है और यहां विकास कार्य भी जोरों पर हैं। मंत्री ने स्थानीय निवासियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही सभी योजनाओं का लाभ उन्हें मिलेगा।
No comments :