HEADLINES


More

सफाई व्यवस्था को लेकर फरीदाबाद में निगम के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन

Posted by : pramod goyal on : Friday, 6 June 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सेक्टर-31 में ईको सवेरा संस्था से जुड़ी महिलाओं ने आज सेक्टर 31 टाउन पार्क के बाहर इकट्ठा होकर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि नगर निगम की सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है और घर-घर से कूड़ा उठाने वाले वेंडरों को यह भी नहीं पता कि सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग कैसे उठाना है।


महिलाओं ने बताया कि वेंडर सभी तरह का कूड़ा एक साथ उठाकर इधर-उधर डंप कर देते हैं, जिससे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। लोगों को भी यह नहीं सिखाया गया कि वे सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग कैसे दें। अगर यही हाल रहा तो फरीदाबाद में भी बंदवाड़ी और दिल्ली की तरह कूड़े का पहाड़ बन जाएगा।

ईको सवेरा संस्था की सदस्य पूजा बहल ने कहा कि संस्था ने पहले नगर निगम के साथ मिलकर शहर में लोगों को जागरूक किया था। जिससे सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ था, लेकिन अब स्थिति फिर से बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम व्यवस्था नहीं संभाल पा रहा है, तो सफाई की जिम्मेदारी सामाजिक संस्थाओं को दे दी जानी चाहिए, ताकि शहर को साफ और स्वच्छ रखा जा सके।

No comments :

Leave a Reply