HEADLINES


More

9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार करने बारे सीटू की बैठक संपन्न हुई

Posted by : pramod goyal on : Friday, 6 June 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद  ‌ 6 जून - ‌ विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आगामी 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार करने बारे सीटू जिला सचिव मंडल फरीदाबाद की बैठक संपन्न हुई। ओल्ड फरीदाबाद के बेसलुआ कॉलोनी स्थित सीटू कार्यालय में संपन्न हुई इस बैठक की अध्यक्षता कामरेड निरंतर पाराशर ने की। जबकि संचालन


जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया। इस बैठक में सीटू के जिला उपाध्यक्ष शिव प्रसाद, रवि,मालवती, ‌ सह सचिव विजय झा, वीरेंद्र पाल, केपी सिंह, देवी राम,‌ विशेष रूप से उपस्थित रहे।‌‌ जिला सचिव ने बताया इस ‌ हड़ताल की मुख्य मांगों में   मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड्स  को रद्द करना,

 न्यूनतम वेतन 26 हजार ‌ रुपया संशोधित करना ठेका प्रथा निजीकरण पर रोक  लगाना, सभी अस्थाई / कच्चे कर्मियों / स्कीम वर्कर्स को स्थाई करना,
निर्माण श्रमिकों सहित मजदूरों के लिए बने विभिन्न बोर्डो को मजबूत करना,  मनरेगा में 200 दिन काम ओर ₹800 मजदूरी तय करना, न्यूनतम पेंशन ₹10000 ‌ प्रतिमाह करना, सार्वजनिक क्षेत्र को मजबूती के लिए उन पर‌ अधिक निवेश करके उन्हें ‌ सशक्त  बनाना, इन पर स्थाई कर्मचारीयों की भर्तियां करना,
 पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करना, नौकरी से निकाले गए सभी ठेका कर्मियों को वापस लेना।असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, ट्रांसपोर्ट क्षेत्र/ वाहन चालकों, रेहड़ी, पटरी, मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा कानून बना कर लागू करना, मजदूर, किसान एवं जनविरोधी नीतियों को वापस लेना इत्यादि हैं। उन्होंने बताया कि इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी कारखानों के मुख्य द्वारों पर गेट मीटिंग नुक्कड़ सभाएं की जाएगी। शहर की बस्तियों में जुलूस निकल जाएंगे। हड़ताल की मजबूती के लिए राज्य स्तर का जत्था ‌ 25 जून से 5 जुलाई के बीच में यहां पर आएगा। उन्होंने बताया कि 20 जून को न्यूनतम वेतन में संशोधन करने की मांग को लेकर के जिला मुख्यालय के आगे धरना प्रदर्शन करके ज्ञापन भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला सीटू कमेटी ‌ संयुक्त ट्रेड यूनियन काउंसिल के साथ ‌ मिलकर ‌‌ रेल, डाक, तार विभाग सहित अन्य केंद्रीय कार्यालयों ,बीमा,  बैंक के साथ मिलकर इस हड़ताल को सफल बनाने में पूरा योगदान देगा।

No comments :

Leave a Reply