//# Adsense Code Here #//
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जेआरसी और ब्रिगेड द्वारा एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को एक पौधा मां के नाम लगाने के लिए आग्रह किया गया। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्रा
चार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने एस एम सी इंचार्ज, सोनिया जैन, दीपांजलि, प्रियंका गर्ग, कैलाश चंद्र, अवधेश, अजय गर्ग, राजेश भाटी एवं अन्य अध्यापकों के साथ मिल कर विद्यालय में सभी को एक पौधा मां के नाम पौधरोपण करने के लिए आग्रह किया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने एक पौधा मां के नाम के अंतर्गत पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिग ने पर्यावरण के लिए एक बडा खतरा उत्पन्न कर दिया है। जनसंख्या नियंत्रण और पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर ही भविष्य के इस खतरे से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज जल संकट भयावह रूप ले रहा है वह मनुष्य जाति के साथ जीव जंतुओं और सम्पूर्ण सृष्टि के लिए भी चिंताजनक है।पौधा रोपण करके सृष्टि को बचाना हम सभी का कर्तव्य होना चाहिए। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को इस दिन को लेकर जागरूक करना है ताकि लोग इस दिन के महत्व को समझ सकें। इस दिन लोगों को जलवायु परिवर्तन, जंगलों की कटाई, प्रदूषण, बायोडायवर्सिटी लॉस सहित पर्यावरण संरक्षण के सभी महत्वपूर्ण घटकों को लेकर जागरूक किया जाता है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करना रखा गया है। हम जनरेशन रेस्टोरेशन हैं। मानव और प्रकृति का गहन नाता है। जहां प्रकृति है वहां जीवन है और जब इसी प्रकृति को क्षति पहुंचती है तो जीवन पर भी असर पड़ता है। प्रकृति मानव के स्वस्थ जीवन के लिए बहुत कुछ देती है। बदले में मानव पर्यावरण दूषित करता है और प्रकृति का दोहन करता है। इसे संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए ही हम सब पर्यावरण दिवस मनाते हैं। जीवन दायिनी पृथ्वी माता को रहने योग्य बनाने के लिए पेड़ पौधों के जीवन को बचाने और पर्यावरण प्रदूषण के कारकों को कम किया जा सकता है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने एक पौधा मां के नाम जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग करने पर सभी जे आर सी और ब्रिगेड सदस्यों, अध्यापकों और नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सभी से पौधे लगा कर समय पर पानी आदि दे कर देखभाल करने के लिए आग्रह किया।
No comments :