//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 25 जून - हरियाणा गवर्नमेंट पी डब्लू डी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के सैकड़ों कर्मचारी 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेंगे। हड़ताल के दिन पानी की सप्लाई ठप्प रहेगी। वहीं नहरों और रजवाहों तथा सड़कों पर कोई काम नहीं होगा।यह निर्णय आज सैक्टर 16 की कैनाल कालोनी में संपन्न हुई जिला कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्र
धान देवी सिंह अत्री ने की। जबकि संचालन जिला सचिव राजकुमार ने किया।इस अवसर पर पूर्व प्रांतीय प्रधान वीरेंद्र सिंह डंगवाल, राज्य उपप्रधान राकेश तंवर, मुख्य संगठन सचिव योगेश शर्मा, राज्य उप कोषाध्यक्ष हितेष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कर्मचारीयों को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने कहा कि सरकार जन सेवाओं के विभागों का निजीकरण कर रही है। नहरों की रखरखाव के लिए बेलदार नहीं है। नहरों के दोनों तटबंध टुटे हुए हैं। स्टाफ नहीं होने की वजह से मैकेनिकल वर्कशॉप बंद पड़ी हुई है। यूनियन मांग करती है। कि नहरों की रिपेयरिंग के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की आवश्यकता है। लेकिन सरकार भर्ती नहीं कर रही है। सभी प्रकार के स्थाई कार्यो को ठेकेदारों के हवाले किया जा रहा है। यूनियन सड़कों के पैंच वर्क डिपार्टमेंट से करवाने की मांग कर रही है। लेकिन अधिकारी टेंडर लगाकर इस काम को ठेके से करवाना चाहते हैं। यही कारण है। कि प्रत्येक रोड पर कर्मचारियों की संख्या को उनके पदों के अनुसार घटाया जा रहा है। कमोवेश यही हालात जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के हो रहे हैं। इसके सभी डिपॉजिट कार्यों को छीन कर दूसरे विभागों को सौंप दिया गया है। इस मामले पर उसके कार्यकारी अभियंता काम की गुणवत्ता को बनाए रखने में विफल रहते है। अधिकारी इस काम को भी ठेकेदार से करवाता है। जबकि पब्लिक हेल्थ की एमेनिटीज प्रदान करने का काम पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट का है। इन कार्यों को ठेके पर देने से प्लंबर, फीटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, वेल्डर, की जरूरत विभाग को महसूस नहीं होती है। जिसके कारण स्वीकृत पदों की संख्या को समाप्त किया जा रहा है। आज जल आपूर्ति के सभी कार्य ठेकेदारों के हवाले कर दिए गए। ठेके पर काम देने की वजह से कर्मचारियों के पद समाप्त हो रहे हैं। निजीकरण से लोगों को रोजगार मिलना बंद हो रहा है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत काम करने वाले सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है। आज की बैठक में पूर्व जिला प्रधान और चैयरमेन जगदीश चंद्र,पब्लिक हेल्थ के प्रधान कुंवर पाल, वरिष्ठ उप प्रधान मोहनलाल गौतम, मैकेनिकल ब्रांच के प्रधान अमित कुमार, सिविल ब्रांच के प्रधान जितेंद्र सिंह भडाना, दीपक, जिला कोषाध्यक्ष नरोत्तम आदि ने अपने विचार रखे।
No comments :